संकल्प भवन में नवनियुक्त 19 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का सम्मा

अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा मंगलवार को भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में सभी 19 प्रकोष्ठों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों तथा कार्यसमिति सदस्यों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों का गमछा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव रहे, अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की।

अनुराग सिंहदेव ने कहा भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों में अपने-अपने क्षेत्र के अनुभवी और विशेषज्ञ लोगों का जुड़ना संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। केंद्र और राज्य सरकारों ने जनहित और राष्ट्रहित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम आज देश और प्रदेश में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी तत्व समाज में नकारात्मक नैरेटिव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका तथ्यों और जनसेवा के माध्यम से प्रभावी जवाब देना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए उन्हें बधाई दी। अंबिकेश केशरी ने कहा कि सभी प्रकोष्ठ संगठन की शक्ति हैं और इनके माध्यम से भाजपा की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अभिषेक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मयंक जायसवाल ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने और जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संतोष दास, डी.के. पुरिया, मधु चौदाहा, निश्चल प्रताप सिंह, विद्यानंद मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, वैभव सिंह देव, निलेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, रूपेश दुबे, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: