बलरामपुर जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम बड़कीमहरी में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। जंगल से भटककर एक हिरण बस्ती में पहुंच गया, जहां आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने हिरण को बुरी तरह नोच-नोचकर घायल कर दिया।
वही ग्रामीणों की नजर पड़ते ही
ग्रामीणों ने हिरण को बचाने का प्रयास किया और तत्काल वन विभाग को स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के टीमको दिया सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही अत्यधिक चोट और रक्तस्राव के कारण हिरण ने दम तोड़ दिया।
इसके बाद वन विभाग की टीम ने मृत हिरण को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार पंचनामा और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

Categorized in: