राजेंद्र ठाकुर राजू
ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर जिले में एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने अपनी सजगता और मानवता का परिचय देते हुए एक गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार करीब 12 बजे वाड्रफनगर अस्पताल से एक गर्भवती महिला को गंभीर स्थिति में बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। रास्ते में खरहरा जंगल के पास अचानक महिला को प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 108 एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी नंदन कुमार शर्मा और चालक ने बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सफल प्रसव कराया।
प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को तत्काल वापस वाड्रफनगर अस्पताल लाया गया, जहां दोनों को भर्ती कर आवश्यक उपचार दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार मां और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Categorized in: