संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने 200 नग इंजेक्शन जब्त करके आरोपी को जेल भेजा

अंबिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने नशीली इंजेक्शन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जब्त किये गये 200 नग इंजेक्शन की कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 14 जून को रात्रि गश्त के दौरान थाना गांधीनगर अंतर्गत सरना मैदान में स्कूटी में सवार एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में पता चला कि वाहिद अंसारी नामक युवक मूलत: लुण्ड्रा का रहने वाला है, जो हाल में पटपरिया में किराये के मकान में अपना ठिकाना बनाया था। इसके पास मौजूद काले रंग के पि_ू बैग में रखे सामानों के बारे में पूछताछ करने पर वह टाल-मटोल करते रहा। बैग की तलाशी लेने पर नशीला इंजेक्शन मिला। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी के साथ सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे, नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, रोहित सोनवानी एवं आबकारी स्टाफ नीरज चैहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।्र

बाक्स

कागज के सौ पुड़िया में लपेटकर रखा था इंजेक्शन

संदिग्ध गतिविधि देखकर आबकारी की टीम ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें कागज की सौ पुड़िया मिली, हर पुड़िया में एक रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और एक एविल इंजेक्शन लपेटकर रखा गया था। टीम ने इसके पास से 100 नग रेक्सोजेसिक और 100 नग एविल इंजेक्शन बरामद किया है, जिसकी कीमत दो लाख रुपये है। आरोपी वाहिद अंसारी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत गिरफ्तार करके सोमवार को विशेष न्यायाधीश नार्कोटिक्स अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।

ऑपरेशन क्लीन के तहत मिल रही है बड़ी सफलता

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि, कई दिनों बाद संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को नशीले इंजेक्शन के विक्रेता को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पिछले कई महीनों से लगातार कार्रवाई करने के कारण सरगुजा जिले में नशीले इंजेक्शन की बिक्री पर काफी हद तक रोक लगी है। कई नशीले इंजेक्शन के विक्रेता अभी तक जेल में हैं, जो बाहर हंै या तो काम बंद कर दिये हैं या फिर चोरी-छिपे काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम के द्वारा नशीली दवाइयों के विक्रेताओं के विरूद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के लिए यह बड़ी सफलता है।

Categorized in: