ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर
राजेंद्र ठाकुर ( राजू)

बलरामपुर जिले के बसंतपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गांजे की खेप उड़ीसा के सोनपुर से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात घेराबंदी कर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक के माध्यम से गांजा परिवहन कर रहे थे, लेकिन सुबह लगभग 3 बजे पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लौकेश निवासी सहारनपुर एवं आमिर निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों का पूर्व में भी गांजा तस्करी से संबंध बातें सामने आ रही है वही
कार्रवाई के दौरान बसंतपुर थाना पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम भी मौके पर मौजूद रही। बरामद गांजे की मात्रा इतनी अधिक है उसकी नाप-तौल में के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह बलरामपुर जिले में अब तक पकड़ी गई गांजे की सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा गांजे की कुल मात्रा और उसकी बाजार कीमत का आकलन किया जा रहा है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Categorized in: