बलरामपुर वाड्रफनगर मेहनत लगन और सही अवसर मिल जाए तो हर सपना साकार हो सकता है इस बात को सच कर दिखाया है वाड्राफनगर निवासी आदित्य मौर्य ने। साधारण किसान परिवार से आने वाले आदित्य ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और अपने परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
आदित्य के पिता संजय मौर्य, जो खेती-किसानी और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ने भावुक होकर बताया कि पहले सीमित संसाधनों के कारण बच्चों की पढ़ाई को लेकर कई चुनौतियां थीं। लेकिन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल वाड्राफनगर के खुलने से उनके जैसे गरीब परिवारों को नई दिशा मिली।
उन्होंने कहा मैं आज भी खेती-किसानी करता हूं, लेकिन सरकार द्वारा ऐसे स्कूल खोले जाने से हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। मेरा बेटा आज इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़कर इतना अच्छा प्रदर्शन कर पाया यह हमारे लिए गर्व की बात है।
आदित्य की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ग्रामीण प्रतिभाएं भी किसी से कम नहीं हैं।

Categorized in: