पीड़ित का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा उपचार, केस दर्ज

अंबिकापुर। घर में शराब बनाने से मना करना पत्नी को नागवार लगा और वह माड़ को खौलाकर घर के आंगन में सो रहे पति के ऊपर उड़ेल दी, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर स्थिति में उसका उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपिया के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम नवाबांध निवासी कन्नीलाल राजवाड़े ने दरिमा थाना में रिपेार्ट दर्ज कराया है कि, 29 अप्रैल को रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद अपने घर के आंगन में आराम कर रहा था। उसकी पत्नी घर में महुआ शराब बनाती है, और आने-जाने वालों को पिलाती है। महुआ शराब पीने के लिए घर में आने वाले लोग शराब पीने के बाद अनाप-शनाप बातें करते थे, जिसे देखते हुए वह पत्नी को महुआ शराब बनाने के लिए बंद करने कहा। इसी बात पर नाराज होकर रामबाई जान से मारने की नियत से घर में पसाये हुए गर्म माड़ को खौलाकर अपने पति के शरीर पर फेंक दी, जिससे उसका सीना, गर्दन, पीठ जल गया और फफोला पड़ गया। पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पुत्र राजेन्द्र राजवाड़े, बहू मीरा राजवाड़े, समुन्द्री राजवाड़े निकले और पीड़ित पिता को लेकर दरिमा स्वास्थ्य केन्द्र गये। यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रिफर करने पर पीड़ित वृद्ध को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

 

Categorized in: