राजेंद्र ठाकुर (राजू )
ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोटराही और वाड्रफनगर के बीच जंगल किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्ची जीवित अवस्था में मिली।
महुआ चुनने गई महिलाओं ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचीं और तत्काल चाइल्डलाइन को सूचना दी। सूचना मिलते ही चाइल्डलाइन टीम ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
बताया जा रहा है कि बच्ची पर चीटियों ने हमला कर दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Categorized in: