प्रेमनगर वन परिक्षेत्र के अभयपुर का मामला..

प्रेमनगर(पप्पू यादव)- वन परिक्षेत्र प्रेमनगर के ग्राम पंचायत अभयपुर के दो ग्रामीणों ने प्रातः अपने अपने सायकिल से अलग-अलग खेत की ओर जा रहे थे लेकिन ग्राम पंचायत अभयपुर बिल्कुल जंगल के समीप होने के कारण जंगली जानवरों का भय हमेशा से बना हुवा रहता है ग्राम के ही शिवकुमार पावले आ0 टेकराम उम्र 25 वर्ष ने अपने साथी शनि सिंह उम्र 22 वर्ष दोनों अपने अलग-अलग सायकल से खेत लगभग ढाई किलोमीटर की दूरी जंगल की तरफ करीब साढ़े पांच बजे निकले थे खेत जंगल से बिल्कुल लगा हुआ है शनि सिंह आगे चल रहा था जबकि शिवकुमार उसके पीछे चल रहा था प्राप्त जानकारी के अनुसार शनि सिंह के ऊपर सर्वप्रथम भालुओं ने हमला किया किसी तरह से शनि वहां से भाग निकला और पीछे आ रहे शिवकुमार के ऊपर पुनः भालुओं ने हमला किया शिवकुमार के पूरे शरीर नाक कान पूरे चेहरे को नोंच डाला शनि सिंह भागते हुवे आया और आकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी तभी पूरे ग्रामीण इकट्ठे होकर दौड़कर पहुंचे तो भालुओं ने हल्ला गुल्ला सुनकर वहां से भाग गये शिवकुमार के पूरे शरीर को लहूलुहान कर दिए थे तभी ग्रामीणों ने उठाकर शिवकुमार को किसी तरह उसके घर तक ले गए अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रहा था उसी समय शिवकुमार ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी वन विभाग के रेंजर को लगा तो उन्होंने पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 25000 रुपये राशि प्रदान की।

Categorized in: