मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! मनेंद्रगढ़ शहर में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है प्रतिदिन काफी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं जिससे लोगों में भय का वातावरण निर्मित हो रहा है वही भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना टेस्ट में उनकी जांच पॉजिटिव आई है। विधायक ने डाक्टर की सलाह से खुद को होम आइसोलेट कर लिया है और संपर्क में आये लोगो से टेस्ट करवाने की अपील की है। विधायक ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर यह जानकारी दी है! उन्होने कहा कि ”कोरोना के शुरुआती लक्षण हल्की खासी व हरारत होने के कारण मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबियत ठीक है परंतु डॉक्टर की सलाह पर मै होम आइसोलेशन में हूँ।”
गुलाब कमरो ने कहा कि ”मैं आप सभी आमजन, पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ, पिछले दिनों मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, वे सभी होम आइसोलेट कर अपना टेस्ट करवा लें। आप सभी के आशीर्वाद से पुनः आप सब के बीच स्वस्थ्य होकर जल्द ही लौटूंगा!

Categorized in: