बलरामपुर जिले के कुसमी में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने बिहार और झारखंड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही इस प्रकरण में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कुसमी में दर्ज अपराध के तहत आरोपी सत्येन्द्र सिंह भोक्ता, पिता भरत सिंह भोक्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी सोमिया, थाना बाराचट्टी, जिला गया बिहार को उसके गृह ग्राम से गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना कोरंधा के अपराध कमें फरार चल रहे आरोपी भूपेन्द्र उरांव उर्फ भूपेन्द्र उरांव, पिता बुनेश्वर उरांव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम चाया, पोस्ट कुन्दा, पंचायत बोचईडीह, जिला चतरा (झारखंड) को उसके गांव चाया, थाना पत्थलगड़ा, जिला चतरा से गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर घोराडांड़ और थाना कोरंधा क्षेत्र के ग्राम दुर्गापानी खजूरी में अवैध अफीम की खेती की सूचना पर पुलिस, प्रशासन एवं अन्य संयुक्त टीमों द्वारा कार्रवाई करते हुए खेतों में लगी अफीम की फसल को जब्त कर नष्ट किया गया था। कार्रवाई के दौरान ग्राम बिशुनपुर घोराडांड़ से लगभग 4344.569 किलोग्राम तथा ग्राम दुर्गापानी खजूरी से करीब 1883.76 किलोग्राम अफीम की फसल बरामद की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों द्वारा झारखंड और बिहार के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी

Categorized in: