अंबिकापुर। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने गैरेज से चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके लगभग 39 हजार रुपये का सामान बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक नवागढ़ निवासी मुसर्रफ अली 12 फरवरी को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रायगढ़ रोड़ अंबिकापुर में उसका गैरेज दुकान है। 09 फरवरी को रात करीब 09 बजे वह अपने दुकान में ताला बंद करके घर चले गया था। 11 फरवरी को सुबह 10 बजे दुकान आया तो ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर रखा गाड़ी बनाने वाला रिंच पाना, रिंग प्लेट पाना, 03 छोटा जैक, छोटा गोटी सेट, स्टेयरिंग पम्प, हाइड्रोलिक जैक, टैपेनियन 2 नग, हथौड़ी 01 नग, पेचकस 7 नग पाइप रिंच 2 नग, फिल्टर पाना 2 नग, टामिन 03 नग, साकेट, गोटी सेट कम्प्लीट, सलाई रिंच 01 नग नहीं था। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और मुखबिर से मिली सूचना पर नवागढ़ मझलीपीढ़ निवासी अहमद अंसारी से उक्त सामान बरामद कर लिया, जिसे वह अपने घर में छिपाकर रखा था। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, प्रधान आरक्षक सूरज राय, आरक्षक अमित विश्वकर्मा, दीपक पाण्डेय, देवेंद्र पाठक, दीपक दास सक्रिय रहे।

Categorized in: