पुलिस ने 1.5 टन कोयला सहित 13 सायकल, 19 मोटरसायकल जप्त किया

अवैध कोयला उत्खनन करने के लिए किए गए गड्ढों को जेसीबी से समतल कराया

अंबिकापुर। प्रतिबंधित क्षेेत्र से कोयला चोरी करने के मामले में पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार करके 1.5 टन कोयला सहित 13 सायकल, 19 मोटरसायकल जप्त किया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा-निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस टीम ने उक्त कार्रवाई की। आरोपियों के द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर संगठित तरीके से कोयला चोरी किया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक थाना लखनपुर स्थित अमेरा कोयला खदान में ग्रामीणों के द्वारा काफी संख्या में खदान में प्रवेश कर संगठित तरीके से कोयले की चोरी एवं तस्करी करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। खदान सुरक्षा कर्मी द्वारा रोक-टोक करने पर ग्रामीण कोयला तस्करों के बचाव में एकत्र होकर गाली-गलौज एवं मारपीट करने पर उतारू हो जा रहे थे। इन शिकायतों को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा थाना लखनपुर पुलिस टीम को मौके पर जाकर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस टीम ने अमेरा खदान के प्रतिबंधित क्षेेत्र से कोयला चोरी कर रहे आरोपियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपियों ने अमेरा ओपन कोयला खदान के आस-पास संगठित होकर कोयला चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध थाना लखनपुर में धारा 329(3), 303(2), 112(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस ने खदान के अतिरिक्त आसपास नदियों के मुहानों पर अवैध कोयला उत्खनन करने के लिए किए गए गड्ढों को जेसीबी से भरवाकर समतल कराया है। कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण तुल सिंह पट्टावी, थाना प्रभारी लखनपुर संपत पोटाई सहित थाना लखनपुर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्टाफ सक्रिय रहे।

इन आरोपियों को गिरफ्तार की पुलिस

पकड़े गए आरोपियों में लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लटोरी निवासी पन्डरू राजवाड़े पिता खेलसाय 31 वर्ष, धनेश्वर राजवाड़े पिता राजदेव 30 वर्ष, सपुरन पिता रामदेव 45 वर्ष, भीन्गल राम पिता धरमसाय राजवाड़े 35 वर्ष, राजेन्द्र प्रसाद पिता जय प्रकाश 22 वर्ष सभी निवासी ग्राम जोधपुर, रामदेव पिता देवरतन 45 वर्ष, फेंकू राम पिता भोदरो राम 45 वर्ष दोनों निवासी गणेशपुर, अनुज यादव पिता बुधु राम यादव 22 वर्ष निवासी परसोड़ी, चंद्रभान पिता बोधन राम 40 वर्ष निवासी झाबर, अनीष राजवाड़े पिता जयराम राजवाड़े 40 वर्ष निवासी रजपुरी, सोनसाय पिता रमेश्वर 45 वर्ष निवासी बिनकरा, रजन प्रसाद उर्फ जगेश्वर पिता बंधन राम 38 वर्ष निवासी जयपुर के अलावा गांधीनगर थाना क्षेत्र से सुखसाय पिता रामनंदन 30 वर्ष, चमरू पिता रघुवीर 36 वर्ष, चंदलाल पिता चकधारी 30 वर्ष, बीरदेव पिता राम सिंह देव 24 वर्ष, रामकुमार पिता गजानंद 27 वर्ष, अमरेश पिता सोहना राम 25 वर्ष, मनीजर पिता चमरू राम 30 वर्ष, नीलम पिता सोनसाय 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम सुखरी, हरेश प्रसाद पिता जाकी राम 30 वर्ष निवासी सोनपुर खुर्द शामिल हैं। इनसे कुल छह लाख रुपये का कोयला सहित अन्य सामान जप्त किया गया है।

Categorized in: