अंबिकापुर। सूने गोदाम से चोरी के मामले में खरीदादार आरोपी समेत तीन लोगों को गांधीनगर थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है, इनके पास से 70 हजार रुपये का सामान जप्त करने में पुलिस सफल हुई है। आरोपियों के कब्जे से 02 समरर्सिबल पम्प, 02 टुल्लू पम्प, एल्युमीनियम के टुकड़े के अलावा घटना में प्रयुक्त ऑटो जप्त किया है।

जानकारी के मुताबिक अशोक कुमर अग्रवाल निवासी बनारस रोड जवाहर मार्केट थाना गांधीनगर ने 04 फरवरी को थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 03-04 फरवरी के बीच अज्ञात चोर गोदाम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और गोदाम में रखे समरर्सिबल पंप, कटर, ग्रेन्डर, बढ़ई गिरी का सामान, मोटर, एल्युमीनियम के टुकड़े व अन्य सामान चोरी करके ले गए। रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में लगी पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी तनुज चौबे पिता अनिल 26 वर्ष निवासी बाजार के पास थाना गांधीनगर को पकड़ा। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना दिनांक को गोदाम से चोरी करना स्वीकार किया। इनके द्वारा चोरी के सामान को बोरा में भरकर पूर्व परिचित ऑटो रिक्शा क्रमांक सीजी 15 ईजी 6252 में चालक विक्की राय के साथ ले गए थे, जो पहले से चौक में खड़ा था। ऑटो चालक को इन्होंने चोरी के सामान के बारे में बताकर बेचने से प्राप्त रकम को बांटने की बात कही थी। इसके बाद चोरी के सामान को सदर रोड स्थित अम्बिकेश गुप्ता के बर्तन दुकान में बेच दिया था, शेष सामान स्वयं के पास होना बताया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर आरोपी विक्की राय पिता दीपक राय 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 फुन्दुरडिहारी बनारस रोड, अम्बिकेश गुप्ता पिता काशीचंद गुप्ता 42 निवासी अग्रसेन चौक दरोगा कुआं को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी तनुज के निशानदेही पर 02 नग समरर्सिबल पम्प व अम्बिकेश गुप्ता के घर से 02 नग टुल्लू पम्प एवं एल्युमिनियम के टुकड़े बरामद किया है। पुलिस ने विक्की राय के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो जप्त किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक रमन मण्डल, राहुल सिंह, कुंदन पाण्डेय सक्रिय रहे।

 

Categorized in: