अंबिकापुर। शहर के गांधी चौक में तेज रफ्तार बस ने एसयूव्ही कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार की दुर्गति हो गई, चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर से गढ़वा जा रही बस के चालक ने देर रात करीब एक बजे लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एसयूव्ही कार को चपेट में ले लिया था। हादसे के बाद बस सहित चालक मौके से निकल गया। घटना के बाद देर रात मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया, एसयूव्ही सवार को सुरक्षित देखकर सभी ने राहत की सांस ली। घटना गांधीनगर पुलिस के संज्ञान में आया है, जिस पर पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: