कलेक्टर  अजीत वसंत ने तैयारियों के सम्बंध में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

अंबिकापुर –  आगामी 13, 14 एवं 15 फरवरी को मैनपाट में रोपाखार जलाशय के समीप प्रस्तावित तीन दिवसीय “मैनपाट महोत्सव 2026“ की तैयारियों की समीक्षा हेतु कलेक्टर  अजीत वसंत ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विभागीय स्टॉल, मेले की व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों हेतु व्यवस्था, आमंत्रित एवं स्थानीय कलाकारों हेतु समुचित व्यवस्था, मंचीय व्यवस्था, बैठक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि पूरे आयोजन में कड़ी कानून व्यवस्था रहे। विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट बनाए जाएं, वाहनों की जांच के साथ हेलमेट अनिवार्य हो। उन्होंने आमंत्रण पत्र, वाहन पास, अधिकारी- कर्मचारियों के पास निर्माण, मुख्य मार्गों एवं कार्यक्रम स्थल में ब्रांडिंग आदि की जानकारी ली। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल में वॉलेंटियर के रूप में दायित्व सौंपे जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने सभी तैयारियां किए जाने निर्देशित किया।

 

Categorized in: