अंबिकापुर। शहर के रिंग रोड स्थित नमनाकला में सोमवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान प्रह्लाद सोनी (55) निवासी नमनाकला रिंग रोड के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार प्रह्लाद सोनी सोमवार की शाम को सीमेंट लोड कराकर बाइक से कहीं जा रहे थे। कॉर्मेल स्कूल के पास रिंग रोड में डिवाइडर पार करते समय गांधी चौक की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रह्लाद सोनी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजवाया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग रहा था, जिसे मणिपुर थाना पुलिस ने बिलासपुर चौक के पास अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर रही है।

Categorized in: