अंबिकापुर। धर्मान्तरण के मामले में दर्ज रिपोर्ट पर गांधीनगर थाना पुलिस ने सेवानिवृत डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोशन तिवारी निवासी मठपारा ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 25 जनवरी को ओमेगा टोप्पो के द्वारा अपने घर में अत्यधिक लोगों को इक_ा करके हिन्दू धर्म के विषय में आपत्तिजनक टीका-टिप्पणी करके ईसाई धर्म में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा था, मामले में थाना गांधीनगर में धारा 270, 299 बी.एन.एस. एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम की धारा 5(क) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने जांच, विवेचना में ओमेगा टोप्पो पिता स्व. सामुएल टोप्पो 66 वर्ष निवासी नमनाकला के द्वारा धर्मांतरण के लिए प्रेरित करना पाया। गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक मंजू भगत, महिला आरक्षक प्रिया रानी, आरक्षक अतुल शर्मा, कुंदन पांडेय सक्रिय रहे।

 

Categorized in: