बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सतीसेमर गांव के समीप सेंदुर नदी में रेत के नीचे दबा एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए शव को रेत में दबाकर छिपाए जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं तथा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Categorized in: