बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ का शुभारंभ केरता मंडल से भव्य रूप से किया गया। वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को मनरेगा के अंतर्गत उनके रोजगार के अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संगठित आवाज़ बुलंद करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के जिलाध्यक्ष श्री हरिहर यादव की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामदेव जगते, बलरामपुर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव , संजीत चौबे, छोटू बंगाली, सुनील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बुद्धदेव सहित मंडल के सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा है, जिसे कमजोर करने का प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी

Categorized in: