रायपुर। इस वर्ष कई राज्यों जैसे तमिलनाडु, केरल, असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने अभी से संगठनात्मक तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने उम्मीदवार चयन की अहम प्रक्रिया के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कई राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा की है। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है।

कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव पर जताया भरोसा
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव पर भरोसा जताते हुए उन्हें तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे अहम राज्यों की जिम्मेदारी दी है। स्क्रीनिंग कमेटी का काम चुनाव से पहले टिकट के दावेदारों की समीक्षा करना और नेतृत्व को नाम सुझाना होता है।

असम की जिम्मेदारी मिली प्रियंका गांधी को
कांग्रेस की इस सूची में पार्टी महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रियंका गांधी वाड्रा को असम के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

अनुभवी नेताओ की मदद से मजबूत उम्मीदवार का होगा चयन
कांग्रेस का मानना है कि अनुभवी नेताओं की अगुआई में स्क्रीनिंग कमेटियां पार्टी को मजबूत उम्मीदवार चयन में मदद करेंगी। पार्टी नेतृत्व का फोकस आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत कर बेहतर रणनीति के साथ मैदान में उतरने का है।

 

Categorized in: