अंबिकापुर। हसदेव जंगल, रामगढ़ और मैनपाठ को बचाने के लिए अंबिकापुर का एक दंपति बच्चे के साथ सड़क पर उतर आया है। यह परिवार अपने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। कुछ अलग ही अंदाज में पोस्टरों के माध्यम से वन कटाई रोकने, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने की अपील की जा रही है। इनका कहना है कि हसदेव जंगल, रामगढ़ और मैनपाठ सिर्फ छत्तीसगढ़ का नहीं बल्कि पूरे देश की प्राकृतिक धरोहर है। इस शांतिपूर्ण जागरूकता अभियान को देखकर कई लोग रुककर संदेश पढ़ रहे हैं और पर्यावरण बचाने की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। इनकी मांग प्रशासन और सरकार से इन क्षेत्रों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की है। इनका कहना है कि जब तक जल, जंगल, जमीन सुरक्षित नहीं होगा, तब तक उनका प्रदर्शन अलग-अलग भीड़ वाले इलाके में होते रहेगा।

 

 

Categorized in: