अंबिकापुर। बलरामपुर जिला के पास्ता थाना अंतर्गत सेमरसोत ईको टूरिज्म भवन के पास कंडा मार्ग में स्थित चेक पोस्ट में वाहनों की चेकिंग दौरान स्कार्पियो वाहन में सवार लोगों के द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और धक्का-मुक्की करने का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध शासकीय कार्य में व्यवधान, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम कर्रा निवासी बीट खटवाबरदर, सर्किल दलधोवा गेम रेंज, सेमरसोत अभ्यारण में पदस्थ महंत टोप्पो वनरक्षक पिता दरबारी राम, 12 दिसम्बर को शाम करीब 7.30 बजे सर्किल दलधोवा के गेम गार्ड सुरेन्द्र कुमार, अमृत लाल पैकरा एवं पैदल गार्ड इंद्रजीत सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह निवासी पुटसू, सुकेश्वर नागेश पिता लालसाय निवासी कंडा एवं वनरक्षक शिवप्रसाद यादव, गोपाल राम, अजय एक्का के साथ बलरामपुर-कंडा मार्ग में सेमरसोत ईकोटूरिज्म भवन के पास चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान प्रमुख यादव पिता देवकुमार निवासी कंडा, श्रवण यादव पिता राधकृष्ण यादव निवासी पुटसू, सियाराम यादव पिता नारायण यादव निवासी विजयनगर बिना नंबर के स्कार्पियो वाहन में सवार होकर आए और सेमरसोत चैक पर स्कार्पियो वाहन के अंदर शराब पीने लगे। इसी बीच एक पिकअप वाहन ग्राम कंडा की ओर से आया, जिस पर उन्होंने वाहन को चेक करके नाका, बेरियर को खोल दिया। इसके बाद स्कार्पियो वाहन में सवार तीनों व्यक्ति पहुंचे। बेरियर बंद देखकर तीनों स्कार्पियो वाहन से उतरकर चेक पोस्ट नाका के पास आए और गाड़ी रोकने के नाम पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे। इनके द्वारा जातिगत टिप्पणी भी की गई। चे पोस्ट में तैनात कर्मचारियों की रिपोर्ट पर पास्ता थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), बीएनएस की धारा 115(2), 132, 221, 296, 3(5) का मामला दर्ज कर लिया है।

Categorized in: