अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकद रकम सहित करीब एक लाख रुपये का जेवरात अज्ञात लोगों ने पार कर दिया। स्कूल से बच्चे घर पहुंचे तो दरवाजे का कुंडी, ताला टूटा था।
जानकारी के मुताबिक सरस्वती कॉलेज के पीछे सुभाषनगर में बिजली विभाग में जेई के पद पर पदस्थ प्रमोद कुमार सेठ का मकान है। 11 नवम्बर को दोपहर करीब 12 बजे वे घर में ताला लगाकर अपनी कार वाहन का सर्विसिंग कराने रेनाल्ट सर्विस सेंटर गए थे। शाम करीब 5 बजे बच्चे स्कूल से घर वापस आए तो घर के दरवाजा का कुंडी टूटा हुआ था, इसकी सूचना बच्चों ने अपने पिता को फोन करके दी। घर के अंदर जाने पर पूरा सामान बिखरा हुआ मिला। दोनों अलमारी खुला था और सामान अस्त-व्यस्त था। सामान का मिलान करने पर अलमारी में रखा तीन सोने का लॉकेट, एक चांदी का कमरधनी, दो चांदी का पायल, दो चांदी का चाभी छल्ला व नकद लगभग 15 हजार रुपये, एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन नहीं था। अज्ञात चोर के द्वारा दिन में 12.30 से 5 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।

 

Categorized in: