जीवन दीप समिति की बैठक में आवश्यक सुविधाओं को कार्ययोजना में किया गया शामिल
भैयाथान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभाकक्ष में जीवन दीप समिति की बैठक का आयोजन भटगांव विधायक एवं महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने इस अवसर पर ब्लड बैंक भवन का शुभारंभ फीता काटकर किया।
बैठक की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। बीएमओ राकेश सिंह ने बैठक में डॉक्टरों की कमी को दूर करने, चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ के लिए आवासीय भवन, जांच की संख्या बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। बैठक में वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में अस्पताल परिसर में नवीन भवन निर्माण, गार्डन, सफाई कर्मियों की नियुक्ति, लिफ्ट की मरम्मत, तीन बोरवेल, बाउंड्रीवॉल, सौंदर्यीकरण, पांच वाटर कूलर, शव वाहन, मर्च्युरी निर्माण जैसी आवश्यक सुविधाएं बहाल करने हेतु कार्ययोजना में शामिल की गईं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह, जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा, जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, महामंत्री शांतनु गोयल, लालचंद शर्मा, राकेश पाठक, अनिमेष दुबे, अमन प्रताप सिंह, संदीप दुबे, अभय गुप्ता, रूपेंद्र कुशवाहा, नितिन कुशवाहा, अखंड सिंह, आयुष अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. केडी पैकरा, जनपद सीईओ विनय गुप्ता, बीएमओ डॉ. राकेश सिंह, एसडीओ अमित ताम्रकार, बीपीएम कंचन जायसवाल, तोपन सिंह दायमा, रामकुमार सिदार सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, मितानिन व अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।

Categorized in: