राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर जिले के चौकी वाड्रफनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मंगलवार को अभिलाष पटेल पिता विश्राम पटेल निवासी पानसरा ने चौकी वाड्रफनगर में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे अटल गहरवारिया व आसिम खान उसकी दुकान पर पेट्रोल डलवाने आए थे। पेट्रोल डलवाकर जाने के बाद उसने देखा कि काउंटर पर रखा उसका मोबाइल फोन गायब है। प्रार्थी को संदेह हुआ कि उक्त मोबाइल उन्हीं दोनों ने चुराया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 177/25 धारा 303(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान बुधवार को पुलिस ने दोनों संदेही अटल गहरवारिया पिता विनोद गहरवारिया उम्र 20 वर्ष, निवासी परसडीहा एवं आसिम खान पिता लियाकत उम्र 20 वर्ष, निवासी बरती कला को चौकी बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया तथा चुराया हुआ मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस भी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, चोरी की गई संपत्ति को बरामद कर लिया गया है

Categorized in: