राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर रामानुजगंज
नगर में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, लेकिन इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि जल संसाधन विभाग की घोर लापरवाही अब लोगों की जान और माल पर संकट बन चुकी है। कन्हर नदी पर बने एनीकट के छह गेटों में से केवल तीन गेट ही खोले गए हैं, जबकि शेष तीन गेट अब तक बंद रखे गए हैं। विभाग की यह लापरवाही इतनी खतरनाक साबित हो रही है कि थोड़ी सी बारिश में ही नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और एनीकट के ऊपर से पानी बहने लगा।
पिछले दिनों आई बाढ़ में पानी फकीरवा नाला होते हुए घरो तक घुस गया था, जिससे लोग भारी मुसीबत में पड़ गए थे। इसके बावजूद विभाग ने सबक नहीं लिया और फिर वही गलती दोहराई जा रही है। मंगलवार की शाम हुई घंटों की मूसलाधार बारिश के बाद हालात और भयावह हो गए। अतिरिक्त पानी निकलने का रास्ता न होने से एनीकट के ऊपर से पानी छलकने लगा लोगों का साफ कहना है कि विभाग की लापरवाही न केवल गैरजिम्मेदारी का उदाहरण है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा से खुला खिलवाड़ है।

Categorized in: