राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर जिले के थाना सनावल क्षेत्र में नदी किनारे मिली लड़की की संदिग्ध लाश ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। हैरानी की बात यह रही कि हत्या किसी बाहरी शख्स ने नहीं बल्कि मृतिका के ही प्रेमी ने की थी। आपसी विवाद के दौरान गुस्से में उसने स्टाल से गला घोटकर अपनी प्रेमिका की जान ले ली और सबूत मिटाने की नाकाम कोशिश की। अब आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुका है।

18 सितंबर को ग्राम तारकेश्वरपुर पारा टूकूपाथर के पांगन नदी किनारे एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना पर थाना सनावल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शार्ट पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि युवती की मौत संदिग्ध नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है। इस सुराग ने पुलिस की जांच को नया मोड़ दिया।
गवाहों के बयान और मृतिका के हालात का बारीकी से अध्ययन करते हुए पुलिस की नजर मृतिका के प्रेमी शिवनारायण सिंह 24 वर्ष, निवासी तेंदुवल, थाना बभनी, जिला सोनभद्र, उ.प्र. पर गई। उसे हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने गुनाह का राज खोल दिया
शिवनारायण ने कबूल किया कि 17 सितंबर की रात 11 बजे वह शराब पीकर प्रेमिका से मिलने पांगन नदी के पास पहुंचा। फोन पर व्यस्त रहने की बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ। गुस्से में उसने प्रेमिका को थप्पड़ भी मारा। बहस और झगड़े के बीच मृतिका ने उसका स्टाल पकड़ लिया। इस पर शिवनारायण ने स्टाल को जोर से खींच दिया, जिससे युवती बेहोश होकर गिर गई और उसकी मौत हो गई।

सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने मृतिका का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया और सिम कार्ड तोड़कर धान के खेत में फेंक दिया। गला घोटने में इस्तेमाल किया गया इंस्टोल नदी में बहा दिया। अगले दिन सुबह घर लौटकर मोबाइल को कापी-बुक के नीचे छिपा दिया। लेकिन पुलिस की जांच ने सभी राज खोल दिए।
आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए गए। पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने शिवनारायण सिंह को 21 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया।

Categorized in: