बलरामपुर। हत्या के मामले में जिले के चौकी गणेश मोड़ पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महराजगंज निवासी नारायण सिंह पिता स्व. बुद्ध सिंह 56 वर्ष ने गणेश मोड़ चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 15 सितम्बर को करीब 7.30 बजे उसका बेटा उपेन्द्र सिंह गांव के नरेंद्र सिंह के साथ गांव के अमर सिंह के घर करमा देखने के लिए गया था। करमा देखकर वापस आते समय रामस्वरूप सिंह के घर के पास जयप्रकाश मिला, जिससे खड़ा होकर आपस में बातचीत करने लगा। इसी दौरान रात्रि लगभग 9 बजे गांव का रामस्वरूप आया और हल्ला करने की बात कहते हुए इन्हें जाने के लिए कहा, इस दौरान उपेंद्र सिंह से विवाद की स्थिति बन गई। रामस्वरूप बोला कि हम लोग हल्ला नहीं कर रहे हैं, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा, और रामस्वरूप सिंह अपने घर से लोहे का पाइप लाकर उपेंद्र सिंह के सिर में मार दिया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यू हो गई। रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में धारा 103 (1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था और आरोपी रामस्वरूप पिता सुदेश्वर सिंह 35 वर्ष निवासी महाराजगंज को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Categorized in: