Banner

जीएसटी में कटौती का आमजन व व्यापार जगत को मिलेगा फायदा

3 Min Read
0 654

 

बिश्रामपुर। केंद्र सरकार ने हाल ही में वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी दरों में बड़ा सुधार किया है, जिसे हर वर्ग के लिए राहतकारी माना जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा सुरजपुर जिला मीडिया प्रभारी ज्योति सिंह ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उत्पादों को पूरी तरह से जीएसटी मुक्त किए जाने और दरों में कमी से न केवल आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ होगा, बल्कि छोटे और मझोले उद्योगों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से व्यापारी वर्ग विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर ऊंची जीएसटी दरों में कटौती की मांग कर रहा था। अब केंद्र सरकार ने उस मांग को पूरा कर सकारात्मक पहल की है। इससे उपभोक्ताओं को वस्तुएं सस्ती मिलेंगी, मांग बढ़ेगी, उत्पादन और रोजगार में वृद्धि होगी और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ज्योति सिंह ने यह भी कहा कि छोटे व मध्यम उद्योगों को अब बाजार में प्रतिस्पर्धा का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी व्यापारी वर्ग से आह्वान किया कि पारदर्शिता और ईमानदारी से व्यापार करते हुए इस निर्णय का लाभ समाज तक पहुंचाना चाहिए। यह बदलाव सरकार के सबका साथ, सबका विकास के विजन को और मजबूत करेगा। उपभोक्ता को सस्ती वस्तुएं, उद्योग जगत को प्रतिस्पर्धा और सरकार को आर्थिक विकास तीनों का फायदा एक साथ मिलने की संभावना है।

Categorized in:

Leave a Reply