बलरामपुर जिले में इन दिनों चंगाई सभाओं का आयोजन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार को सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इदरी पाठ में आयोजित चंगाई सभा ने एक बार फिर विवाद को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि यह लगातार तीसरी बार है जब इस गांव में चंगाई सभा का आयोजन किया गया।
जानकारी मिलते ही प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा अंकुश सिंह को कुछ ग्रामीणों ने सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि करचा क्षेत्र से आए एक पास्टर द्वारा सभा में मौजूद 50 से 60 ग्रामीणों को बीमारी से मुक्ति और चमत्कारिक उपचार का दावा कर प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था।
अंकुश सिंह ने बताया कि भोले-भाले ग्रामीणों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन की ओर प्रेरित किया जा रहा है। सभा में पास्टर दावा कर रहा था की मैं दिव्यांग को चला दुगा और लोगों की बीमारियां दूर कर दुगा। इस दौरान यह भी सामने आया कि सभा में वन विभाग एवं जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ एक-एक कर्मचारी भी इस चंगाई सभा में शामिल थे
मौके पर पहुंची पुलिस ने चंगाई सभा में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रहा है। और मौके से एक अवैध ईंट भट्ठा और ट्रैक्टर में लोड ईंट सहित ट्रैक्टर को भी जप्त कर लिया है बताया जा रहा है कि जिस घर में सभा का आयोजन किया गया था वह भी अवैध कब्जा का है इस मामले की जांच पुलिस कर रही है

Categorized in: