सूरजपुर। एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के आमगांव ओपन कास्ट कोयला खदान परिसर में खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएफ 8459 के चालक ने अपने ही ट्रक के बाहर डाला में गमछा के सहारे फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। बताया गया है कि मृतक ही ट्रक का मालिक था। आपको बता दें कि क्षेत्र के अधिकांश खदानों में उत्पादन व ट्रांसपोर्टिंग का कार्य बंद पड़ा है, जिस वजह से बड़ी संख्या में ट्रक कोयला परिवहन करने के उद्देश्य से आमगांव खदान पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां भी खदान प्रबंधन की भारी लापरवाही एवं अव्यवस्था से ट्रक चालकों को 10 से 12 दिनो तक लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। प्रबंधन की उदासीन रवैये से DO होल्डर,ट्रक मालिक से लेकर चालक क्लीनर तक सभी बेहद परेशान हैं। प्रबंधन के कुछ रोड सेल इंचार्ज टाइप के अधिकारी अपनी जेब भरने में मस्त हैं चाहे फिर कंपनी घाटे में ही क्यों ना हो, बहरहाल मृत चालक ही ट्रक का मालिक है और उसके अंबिकापुर निवासी होने की बात सामने आ रही है,लेकिन कौन सी वह वजह है, जिसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं गुप्त सूत्रों के मुताबिक उक्त ट्रक पिछले 10 दिन से खदान परिसर के भीतर खड़ा है और अज्ञात कारणों से प्रबंधन ने इसे ब्लैक लिस्ट कर दिया था। वजह चाहे जो भी हो यह घटना बेहद ही दुखद एवं पीड़ा दायक है।

Categorized in: