रायपुर। देश के मुख्यमंत्रियों पर किए गये मीडिया के एक सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दूसरे नम्बर पर रखा गया है जबकि पहले नम्बर पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा हैं। मीडिया घराने के सर्वे में छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार, ई आफिस और जनता के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का बेहद प्रभावी असर अब दिखाई देने लगा है। आधारभूत संरचनाओं के विकास से लेकर आम जनता के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्य से ना केवल छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल रही है, साथ ही निचली पंक्ति के लोगों की तकदीर भी चमकने लगी है। विष्णु के सुशासन से छत्तीसगढ़ की जनता भी बेहद खुश और संतुष्ट है। सर्वे की रिपोर्ट इस बात का गवाह है। सर्वेक्षण के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 41 फीसदी लोग ऐसे हैं जो मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। गौर करने वाली बात ये कि बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों के मुकाबले कामकाज में सीएम साय दूसरे नंबर पर हैं।

सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कामकाज से अपने गृह राज्य में 41.9% उत्तरदाता अगस्त 2025 में संतुष्ट बताए। यह आंकड़ा फरवरी 2025 के 39% से बढ़कर आया है यानी हालिया सर्वे में उन के प्रति संतुष्टि में लगभग 2.9 प्रतिशत अंक की बढ़त दर्ज हुई। बड़े राज्यों के वर्ग में यह दूसरा स्थान बताता है; पहले स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं। बड़े राज्यों के संदर्भ में प्रदर्शन: बड़े राज्यों के समूह में साय का 41.9% अंक दूसरे स्थान की पुष्टि करता है इससे पता चलता है कि गृह राज्य में उनकी स्वीकार्यता कई अन्य बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बराबर-ऊपर है। सर्वे के अनुसार असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा पहले नम्बर हैं, दूसरे नम्बर पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय हैं।

Categorized in: