फारेस्ट कॉलोनी प्रतापपुर की घटना, पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज किया
अंबिकापुर। फारेस्ट कॉलोनी प्रतापपुर में रहने वाली महिला को परिवार के साथ जान से मारने की धमकी देने और घर में पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीव्ही में आरोपी की करतूत कैद हुई है।
जानकारी के मुताबिक सीमा सोनी 48 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि अक्टूबर 2024 में उसका जान-पहचान गरीब राम गोयल से प्रतापपुर में स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर आने-जाने के दौरान हुआ था। इसके बाद वह उसके घर तक आने-जाने लगा। जब भी वे घर से बाहर अंबिकापुर, रायपुर या कहीं भी आना-जाना करते थे तो वह पीछे-पीछे बिना बोले पहुंच जाता था। 23 जुलाई को मां की तेरहवीं कार्यक्रम में जब महिला अपने मायके आरा बिहार गई थी, तो वहां भी वह पहुंच गया। मायके से वापस प्रतापपुर आने के बाद जब उन्होंने गरीब राम के दुकान में जाकर आरा क्यों और किससे मिलने गए थे, पूछा तो वह मेरी मर्जी कहते हुए बच्चे सहित पूरे परिवार को जान से मारकर फेंक देने की धमकी देते हुये गालीगलौज करने लगा, और बर्बाद कर देने की धमकी दिया था। आए दिन फोन करके परेशान करने पर उसके नम्बर को वे ब्लैक लिस्ट में डाल दिए थे, तो वह घर में आग लगा देने की धमकी देता था, जिससे डरकर वे उसके नम्बर को अनब्लॉक कर देते थे। महिला ने बताया है कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर वे अंबिकापुर में त्योहार मनाने आए थे। 10 अगस्त को दिन में लगभग 10 बजे वापस अपने घर प्रतापपुर आए तो घर के अंदर रखा एलईडी टीव्ही, लैपटाप, दिवाल घड़ी, फ्रिज, प्लास्टिक का कुर्सी, पहनने वाला कपड़ा सहित अन्य सामान जला हुआ था। घर में आग लगने का कारण पता करने पर चौकीदार चंद्रिका बताया कि 9 अगस्त को रात करीब 10 बजे गरीब राम गोयल अपनी स्कूटी से उनके घर के तरफ गया था, और लगभग 5, 10 मिनट बाद जल्दबाजी में वापस चले गया। घर में आग लगाने वाले का पता करने पर सामने आया कि गरीब राम गोयल ही उनके घर में पीछे वाशरूम के छत पर चढ़कर रोशनदान से पेट्रोल घर के अंदर डाला और घर में आग लगा दिया। 11 अगस्त को धीरज पेट्रोल पंप में जाकर सी.सी.टी.वी फुटेज देखने पर पता चला कि गरीब राम गोयल सड़क के किनारे स्कूटी में बैठकर एक लीटर वाले पानी के बॉटल में पेट्रोल मंगाया था, ताकि वह सीसीटीव्ही में न आने पाने पाए। रिपोर्ट पर प्रतापपुर थाने में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: