रायपुर: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं। मंत्रिमंडल की रेस में शामिल कई नेताओं के नाम भी सामने आने लगे हैं। महामंत्रियों के साथ-साथ प्रदेश की कार्यकारिणी में बीजेपी महिला मोर्चा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की भी नियुक्ति की जानी है। फिलहाल 15 अगस्त तक कैबिनेट विस्तार की कोई संभावना नहीं है। राज्यपाल विदेश दौरे पर हैं।

इसी बीच बीजेपी सूत्रों ने दावा किया है कि राज्य में पहले प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा उसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। प्रदेश बीजेपी कार्यकारिणी का विस्तार इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि दो महामंत्रियों की नियुक्ति की जानी है।

कौन है महामंत्री की रेस में
महामंत्री के पद के लिए रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि चौंकाने वाला नाम पूर्व सीएम और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का है। अभिषेक सिंह राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। अब चर्चा है कि उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा रजनीश सिंह, अखिलेश सोनी और विधायक भावना बोहरा के नाम की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों का कहना है कि भावना बोहरा को बीजेपी महिला मोर्चे की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, युवा मोर्चे के लिए भी अभिषेक सिंह प्रबल दावेदारों में से एक हैं।

Categorized in: