अंबिकापुर। आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने सरगुजा जिले के श्रीगढ़ से 4416 नग नशीला कैप्सूल के साथ कलीम अंसारी उर्फ जावेद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जप्त किए गए कैप्सूल की कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को 07 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि श्रीगढ़ के मैदान में पंचायत भवन के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम के साथ वे श्रीगढ़ मैदान में घेराबंदी किए तो एक व्यक्ति बोरा लेकर भागने लगा, जिसे दौड़ाकर नगर सैनिक द्वारा पकड़ा गया। पूछने पर वह अपना नाम कलीम अंसारी उर्फ जावेद बताया। बोरी की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में कैप्सूल मिला। आरोपी कलीम अंसारी उर्फ जावेद के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22सी के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करके विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स अंबिकापुर के समक्ष पेश किया गया, यहां से आरोपी को जेल दाखिल का आदेश मिला। कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी के साथ मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी, नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Categorized in: