मुंगेली। पुलिस द्वारा बड़े ही क्रिएटिव अंदाज में किया गया एक पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मुंगेली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर यह पोस्ट की है। इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल, सैयारा फिल्म की लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए यह पोस्ट की गई है। बड़े ही रोचक अंदाज में किया गया यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। मुंगेली पुलिस ने यह पोस्ट लोगों को साइबर फ्रॉड से जागरुक करने के लिए लिखा है। साइबर क्राइम से इसमें बचने के भी टिप बड़े निराले अंदाज में दिए गए हैं।

मुंगेली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, ‘सैयारा’ की प्रेम कहानी दिल को छू जाती है, पर ऑनलाइन दुनिया में हर ‘सैयारा’ सच्चा नहीं होता। याद रखें, प्यार में दिल दिया जाता है, OTP या पासवर्ड नहीं। अगर कोई ‘I love you’ कहने के बाद आपका पिन या OTP मांगे, तो वो आपके दिल का नहीं, आपके बैंक बैलेंस का दीवाना है।’

दरअसल, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कई तरह के अभियान चलती है। कई बार ऐसे रोचक पोस्ट बनाए जाते हैं जो लोगों को पसंद आ जाए। इन दिनों फिल्म सैयारा की चर्चा हर तरफ हो रही है। ऐस में मुंगेली पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने का संदेश दिया है। फिल्म के प्रचलित विषय को जोड़कर साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने की कोशिश की गई है।

लोगों को मुंगेली पुलिस का यह क्रिएटिव अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया में इस पोस्ट को शेयर किया जा रहा है जिस कारण से यह वायरल हो गई है। लोग इसे एक प्रभावी जागरूकता अभियान के रूप में देख रहे हैं और पुलिस की पहल का स्वागत भी कर रहे हैं।

Categorized in: