बिश्रामपुर। नौ दिन पूर्व अपने तीन माह की दुधमुंही बच्ची को लेकर मगरीहा नाला पार कर रही महिला के गोद से उफनता नाला में जा गिरी बच्ची का आज तक पता नहीं चल पाया है। दो दिन चले रेस्क्यू अभियान के बाद अब रेस्क्यू भी बंद कर दिया गया है। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत गेतरा निवासी महिला सरिता अपने तीन माह की दुधमुंही बच्ची को लेकर गत दिनों 17 जुलाई को मगरीहा नाला पार कर रही थी, तभी उफनता नाला पार करने के दौरान पानी के तेज बहाव के चलते महिला का पैर अचानक पानी में लड़खड़ाया और फिर उसके गोद से तीन माह की दुधमुंही बच्ची नाला में जा गिरी।घटना की सूचना पर जिले के नगर सेना की डीडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच पूरे दिन नवजात को खोजने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कही पता नहीं चलने व अंधेरा होने के बाद तलाशी अभियान रोकना पड़ा। जिसके बाद पुनः दूसरे दिवस तलाशी अभियान चला लेकिन फिर भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया। तलाशी अभियान में लगी टीम नाला के बहाव स्थल और नदी को जोड़ने वाले स्थान तक पता तलाश किया फिर भी पता नहीं चला।दो दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अब तलाशी रोक दी गई है।

Categorized in: