रविवार को कुल ६४ मिले से संक्रमित, अधिकतम मरीज शहर से, मचा हडक़ंप
अंबिकापुर. जिले में कोरोना संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज बड़ी सं या में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। कोरोना जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, व डराने वाले हैं। सोमवार को जारी किए गए मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार कुल ३२ पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को इलाज के लिए कोविड-१९ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना का केस लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को ४९ संक्रमितों की पुष्टी की गई थी। वहीं देर शाम को १५ और संक्रमित पाए गए थे। इससे संक्रमितों की सं या ६४ हो गई थी। वहीं सोमवार को १७ संक्रमित मिले हैं। सभी पॉजिटिव शहर व आस पास के क्षेत्र के हैं। लगातार अधिकतम मरीजों की सं या शहर से मिलने से हडक़ंप मचा हुआ है। रविवार की देर रात शहर के डीसी रोड, मिशन चौक से १-१ मरीज व वसंधरा बिहार से ३, नावापारा व गंगापुर से ५-५ मरीजों की पुष्टी की गई है। वहीं सोमवार को गोधनपुर, फुन्दरडिहारी, विलासपुर चौक, मायापुर, सुभाषनगर, अजिरमा, लालमाटी, जोड़ापीपल, बौरीपारा, कद बी चौक, जवाहर नगर नावापारा से १-१ मरीज व चोपड़ापारा २, नमनाकला से ४ मरीजों की पुष्टी की गई है। इन सभी मरीजों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सौंपल लिया जा रहा है।

कोविड अस्पताल अंबिकापुर में वृद्ध की मौत
रविवार की सुबह कोरिया जिले के चरचा कॉलरी निवासी ८० वर्षीय कोरोना पीडि़त बुजुर्ग की मौत अंबिकापुर कोविड-१९ अस्पतल में हो गई। यह २२ अगस्त कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसे अंबिकापुर कोविड अस्पताल में रेफर किया गया था। यह मधुमेह, उच्च रक्तचाप, श्वास लेने में तकलीफ, बायपास सर्जरी, लकवा जैसे बीमारी से ग्रसित था। अस्पताल में दो दिन पूर्व से इसकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे विशेष निगरानी में रख कर इलाज कर रहे थे। वहीं अब तक अंबिकापुर कोविड-१९ अस्पताल में २ लोगों की मौत हो चुकी है। ५ दिन पूर्व शहर के दर्रीपारा निवासी ९८ वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत इलाज के दौरान कोविड अस्पताल अंबिकापुर में हो चुकी है।

आईसीएमआर की टीम ने किया सर्वे, ४०० लोगों का किया रैंडम जांच
इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की २० सदस्यीय टीम रविवार को अंबिकापुर पहुंची। यह टीम वायरोलॉजी लैब के निरीक्षण के अलावा कंटेनमेंट एरिया से रेपिड एंटीबॉडी टेस्ट के लिए ४०० लोगों के रेंडम सैंपल कलेक्ट किया है। दरसअलए भारत सरकार द्वारा जीरो सर्वे किया जा रहा है। जिसके तहत टीम सरगुजा आई है। टीम अंबिकापुर शहर के ३, उदयपुर में २, मैनपाट में २, लुण्ड्रा में १, सीतापुर में १, लखनपुर मेें १ ठीकानों पर सर्वे किया गया है। हर स्थान पर जाकर ४० लोगों का एंटी बॉडीज टेस्ट करना है। सरगुजा में लगातार संक्रमितों की सं या बढ़ रही है। इसलिए इसे भी सर्वे में शामिल किया गया है।

Categorized in: