प्रेमनगर(पप्पू यादव)- सरगुजा लोकसभा के प्रथम महिला सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने अपने फेसबुक में ग्राम पंचायत नवापारा कला में पारंपरिक करमा त्योहार में जाने के बाद अपने आप को नही रोक पाई ऐसे वीडियो को सरगुजा लोकसभा क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं देने के नाम से वीडियो वायरल की है जिससे सोशल मीडिया में एवं क्षेत्र की जनता के बीच उनकी बहुत ही ज्यादा लोकप्रियता बढ़ी हुई है गौरतलब है कि हमारे सरगुजा अंचल के सबसे महत्वपूर्ण करमा त्यौहार है और इस करमा त्यौहार में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह जी के जमीनी स्तर पर जो पकड़ बनी हुई है सबसे बड़ी पहचान भी एक बहुत बड़ी उदाहरण है।

सरगुजा लोक सभा क्षेत्र की जनता इस वीडियो के माध्यम से कयास लगा रही कि हमारे क्षेत्र की उच्च स्तर के जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस तरह से विलुप्त होती हुई संस्कृति को जगाने का कार्य केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह जी के द्वारा किया जा रहा है इस तरह के सार्वजनिक रूप से आयोजन किये हुवे स्थानों में जा जाकर क्षेत्र की जनताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ साथ किसी भी कठिन परेशानियों में जनताओं का साथ उनके परेशानियों को दूर करने का पर्यास किया जाता है इससे ग्रामीण अंचल में आज कल सरगुजा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का जगह जगह सराहना की जा रही है।

सरगुजा सांसद कार्यकर्ताओं के शान माने जाते हैं सरगुजा सांसद की लोकप्रियता की एक महत्वपूर्ण पहचान यह है कि इन्होंने अपनी राजनीति का सफर भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष से एवं जनपद सदस्य रहकर की और क्षेत्र में अपनी कार्यशैली के बल पर लोकप्रियता बढ़ाई ज्ञात हो कि सन, 2000 में तहसील कार्यालय की मांग को लेकर तहसील प्रेमनगर की जनता ने तारा में आंदोलन किया था जिसमे कितने आंदोलन कारियों को पुलिस के द्वारा कॉंग्रेस के सरकार के द्वारा घर मे घूंस घूंस कर डंडे से पीटवाया गया और केश लगाया गया उस दिन केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने जितने जनताओं को मार पड़ा जिनके घर जाकर हॉस्पिटल जाकर उनके दुख में साथ दिए और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो सभी की केश को वापस कराई जिसके कारण भी केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का उनके क्षेत्र में एक अलग पहचान बनी हुई है और यही कारण है कि जगह जगह उनकी लोकप्रियता बढ़ी हुई है और सराहना की जा रही है।

सरगुजा सांसद बनने के पश्चात क्षेत्र की जनताओं का उम्मीद बढ़ी आज पूरे विश्व मे कोरोना महामारी की आतंक फैला हुवा है केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने अपने क्षेत्र ही नही वरन पूरे देश मे मजदूरों को उनके घर लाने का कार्य किया छत्तीसगढ़ के ऐसे मजदूर जो किसी अन्य राज्य में जाकर फसे थे उन्हें उनके आशियाने तक पहुंचाने का काम किया और जब वो मजदूरी करने गए थे उनके घर पर खाने के लिए राशन का ब्यवस्था नही था उनके घर घर तक राशन पहुंवाने की कार्य किया दुख सुख में खड़ा होकर उनके परिवार को एक भरोषा दिया जिसके कारण भी केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का लोकप्रियता बढ़ी हुई है।

Categorized in: