अंबिकापुर। कोतवाली थाना अंतर्गत लुचकी घाट में कार सवारों को बोलेरो का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं सवार एक महिला को गंभीर चोटें आई है। अन्य सवार भी हादसे में घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
देव राजवाडे पिता मधु राम राजवाड़े 39 वर्ष निवासी कोटेया थाना प्रतापपुर ने कोतवाली थाना अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसके कार क्रमांक सीजी 29 एडी 1955 से साथ में काम करने वाली रेशमा टोप्पो 9 जुलाई को लुण्ड्रा से अंबिकापुर अन्य साथियों महेश्वरी, अंजू, अभय और प्रतीक के साथ वाहन चलाकर आ रही थी। रात करीब 11.40 बजे जब वह लुचकी घाट के पास पहुंची तो बुलेरो वाहन क्रमांक सीजी 11 एएम 4024 का चालक देवकृत साय पिता परमानंद सिंह निवासी झेराडीह लापरवाही पूर्वक बुलेरो को गलत साइड में लाकर कार को सीधा ठोकर मार दिया। दुर्घटना के बाद बोलेरो को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। रात में 11.43 के लगभग रेशमा टोप्पो ने फोन पर घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर जब वह पहुंचा तो कार सवारों को गंभीर चोटें आई थी। सभी का डॉक्टर हाउस अंबिकापुर में इलाज जारी है। महेश्वरी यादव को सिर में गंभीर चोट आई है, जिस कारण उसका ऑपरेशन करना पडा। रिपोर्ट पर पुलिस ने बोलेरो वाहन के चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: