बलरामपुर(राजू ठाकुर)- मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत बड़कीमहरी में एक 35 वर्षीय युवक का खेत में लाश मिलने से हड़कंप मच गई। स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल इस बात की सूचना बलरामपुर पुलिस को दी गई सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

बड़कीमहरी पंचायत में स्थानीय युवक का शव खेत में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। इस बात की जानकारी जैसी पुलिस को मिली मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी गई। पुलिस ने बताया कि जिस तरह लाश को देखकर प्रतीत हो रहा है कहीं ना कहीं प्रथम दृष्टया इसकी हत्या हुई है। पुलिस हत्या मानकर इसकी जांच करने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस इस बात की जानकारी के लिए ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रही है। बलरामपुर थाना प्रभारी अनीता प्रभावी ने बताया कि जिस तरह ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि का युवक सुबह 10:00 बजे तक आसपास गांव में देखा गया था। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ यह किसी को नहीं पता वही जिस घर के समीप युवक की लाश मिली है उस घर के परिवारजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है वही हत्या की वजह जानने में भी जुटी हुई है। पुलिस मर्ग पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Categorized in: