पिटठू  बैग में मिला 4.980 ग्राम गांजा
अंबिकापुर। गांजा तस्करी के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके 4 किलो 980 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 1 लाख 25 हजार रुपये है।
जानकारी के मुताबिक 11 जुलाई को थाना गांधीनगर की पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने क्षेत्र भ्रमण करने के दौरान किसान राइस मिल रोड के पास सड़क के किनारे से जा रहे संदिग्ध युवक को देखा, जो अपने पीठ में काले रंग का पि_ू बैग टांगा था। पुलिस टीम उक्त युवक को रोककर पूछताछ की तो वह अपना नाम शनि विश्वकर्मा पिता राजकुमार विश्वकर्मा, 18 वर्ष निवासी पटेलपारा, थाना चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर का होना बताया। पि_ू बैग में रखे सामान के बारे में पूछताछ करने पर वह अचानक किसान राइस मिल रोड के बगल में खाली मैदान की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी करके पकड़ा। युवक के पि_ू बैग की तलाशी लेने पर 4 किलो 980 ग्राम गांजा मिला। आरोपी के विरुद्ध थाना गांधीनगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, आरक्षक अतुल शर्मा, विकास सिंह, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह सक्रिय रहे।

Categorized in: