नाला में पटकने से हुई बेहोश, खोजबीन में निकला पति उठाकर घर लाया
अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक गर्भवती युवती को गलत काम करने के लिए प्रेरित करते हुए युवक जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-पैर बांधकर नाले की ओर ले गया और बदनीयति से जमीन पर पटक दिया, जिसमें विवाहित चोटिल होकर बेहोश हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवती का पति शनिवार, 28 जून को रात करीब 10 बजे सिगरेट लेने के लिए दुकान चले गए थे। वह घर के बाहर खुले स्थान पर लघुशंका करने के लिए गई थी। वापस घर जाते समय कोई मिट्टी का टुकड़ा फेंककर मारा, जो उसके पीठ में लगा। पीछे मुड़कर देखी तो मोहल्ले का अंकित चैहान था, जो उसके ऊपर बुरी नजर रखता था। जब वह घर के अंदर जाने लगी तो उसे रोककर गलत काम करने के लिए प्रेरित करते हुए जबरन हाथ-बांह को पकडने लगा। जब वह अपने पति को बताने की बात कहते हुए चिल्लाने लगी तो वह मुंह को हाथ से दबाकर चिल्लाने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी युवती के पहने हुए साड़ी से दोनों हाथ व पैर को बांधकर गोद में उठाकर घर के पास नाला में ले जाकर पटक दिया। आठ माह की गर्भवती युवती इस दौरान बेहोश हो गई। सिगरेट लेकर घर आए पति ने जब पत्नी को घर में नहीं देखा तो वह खोजते हुए मौके पर पहुंचकर उठाने लगा, तो उसको होश आया। पानी में भींग गई पत्नी को घर लेकर वह आया और सामान्य स्थिति में पहुंचने के बाद पति सहित घर के अन्य लोगों के द्वारा की गई पूछताछ में वह आरोपी अंकित चैहान की करतूत से अवगत कराई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 351(3), 74 का मामला दर्ज करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: