रोमी – अम्बिकापुर- पूर्व केंद्रीय मंत्री व छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज अम्बिकापुर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की।




पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया और गोधन न्याय योजना को लालू यादव के चारा घोटाला के साथ तुलना करते हुए इस योजना को विफल बताया है साथ ही यूरिया की किल्लत पर बताया कि भाजपा के शासन काल मे किसानों को यूरिया की दिक्कत नही होती थी ,प्रदेश के सरकार की व्यवस्था ठीक नही के कारण सरगुजा संभाग सहित रायगढ़ जिले में किसानों को यूरिया की कमी खल रही है अंबिकापुर अपने दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस की सरकार को घेरते हुए कहा यह सरकार पूरी तरह विफल है , वहीं पूरे देश में कोरोना वैश्विक महामारी पर मोदी किचन को लोगों की मदद करने वाला सराहनीय कदम बताया ।वही मरवाही उपचुनाव पर विष्णुदेव साय ने पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी को श्रद्धांजलि देते हुए यह कहा कि मरवाही उपचुनाव में भाजपा बाजी मारेगी उनके कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से वहां पूरी तरह पार्टी को सीट दिलाने के लिए उत्साहित है इस दौरान भाजपा के प्रदेश महा मंत्री अनुराग सिंह देव ,किसान मोर्चा के महामंत्री भारत सिंह शिशोदिया व सरगुजा ,भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, संतोष दास, कैश मोहम्मद,अनिल जयसवाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Categorized in: