मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ 32 ग्रामों को जल संकट से मुक्ति मिलने वाली है अब ग्राम स्तर के मोहल्ले तक नल जल के माध्यम से पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा ! इसके लिए भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने 1294 लाख की एक बड़ी सौगात दी है ! भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में राज्यमंत्री के द्वारा लगातार सौगातो की बरसात की जा रही है ! मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने अपने विधानसभा क्षेत्र को 1294 लाख रुपए की बड़ी सौगात दी है ! राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल , सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री रुद्र कुमार से मांग कर सोलर आधारित जल प्रदाय योजना अंतर्गत 32 ग्रामो के लिए 1294 लाख रुपय की राशि की स्वीकृति दिलाई ! अब ग्राम स्तर पर मुहल्लों में नल जल के माध्यम से पानी पहुंचेगा ! विकासखण्ड मुख्यालय से लेकर मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित सुदूर वनांचल ग्राम आनंदपुर तक नल जल के माध्यम से पानी पहुंचेगा जिससे दूरस्थ क्षेत्र के 32 गांव में जल संकट से मुक्ति मिलेगी !

उल्लेखनीय है कि भरतपुर विकासखंड के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामों में जल संकट की स्थिति बनी हुई थी जहां के ग्रामवासी लगातार जल संकट से निजात दिलाने के लिए अपने विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो से मांग कर रहे थे जिसकी चिंता करते हुए कर्मयोगी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय सांसद एवं पीएचई मंत्री से मिलकर क्षेत्र की जनता के लिए जल संकट से मुक्ति दिलाने की मांग की जिस पर सोलर आधारित जल प्रदाय योजना के अंतर्गत 32 ग्रामों के लिए 1294 लाख की राशि स्वीकृत की गई है ! अब दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामों में शहरों की तरह नल के माध्यम से मोहल्लों में पानी पहुंच सकेगा जिससे ग्रामीणों को अब जल संकट से जूझना नहीं पड़ेगा ! उक्त योजना में विकास खंड सोनहत के ग्राम पंचायत लटमा के ग्राम बढ़वार खाल पारा मोहल्ले में 21 लाख रुपए, मनेंद्रगढ़ के घुटरा हरीटोला में 22 लाख 60 हजार, सोनहत के ग्राम कैलाशपुर स्कूल पारा में 22 लाख रुपए, मनेंद्रगढ़ के पसौरी घोघरापारा में 22 लाख, भरतपुर के बड़वाही ग्राम के अहिरा पारा में 22 लाख, भरतपुर के देवगढ़ चेरवा पारा में 22 लाख रुपए , सोनहत के पोड़ी घसिया पारा में 22 लाख 76 हजार, भरतपुर के रामगढ़ नैकसटोला 22 लाख 67 हजार, भरतपुर के सिंगरौली में 22 लाख 78 हजार, भरतपुर के भगवानपुर में 21 लाख 68 हजार, सोनहत विकासखंड मुख्यालय के इंदिरा आवास मोहल्ले में 21 लाख 30 हजार,
दामुज घसियापारा 24 लाख 51 हजार, दमुज के दुधानिया के पटेल पारा में 24 लाख ,ग्राम पंचायत लब्जी चेरवा पारा में 23 लाख 84 हजार, किशोरी के लोहार पारा में 24 लाख 58 हजार, ग्राम पंचायत कछाड़ी के छिंगुरा ग्राम के स्कूल पारा में 24 लाख 52 हजार, नाव टोला में 25 लाख, सुदूर वनांचल क्षेत्र एवं मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित ग्राम आनंदपुर के बसूला डाँड़ में 24 लाख 36 हजार, ग्राम पंचायत नतवाही के कुर्थी लोहार पारा 23 लाख ,सिंघोर स्कूल पार में 23 लाख, बसेर स्कूल पार में 23 लाख, ग्राम पंचायत पौड़ी के परिहत खाल पारा में 24 लाख 97 हजार, ग्राम पंचायत कचोहर में 40 लाख रुपए की लागत से बंसीपुर खाल पारा में 43 लाख, मंनोढ हरदा पारा में 24 लाख, भरतपुर के गढ़वार हर्रा टोला में 23 लाख, मनोर के पटेल पारा में 23 लाख 61 हजार, अक्तवार पालीहाटोला में 22 लाख 66 हजार रुपये की लागत से सोलर आधारित पेय जल सिस्टम की स्वीकृति मिली है ! इसकी जानकारी मिलने पर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है !

राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने सोलर जल प्रदाय योजना के अंतर्गत राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय सांसद व पीएचई मंत्री के प्रति आभार प्रगट किया है! राज्यमंत्री गुलाब कमरो के अथक प्रयास से भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में अनवरत विकास की गंगा बह रही है !

Categorized in: