रायपुर/29- छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स कांग्रेस सेल की ऒर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रायपुर राजीव भवन सहित प्रत्येक जिलो के कांग्रेस भवन में किया गया।

इस समारोह में महात्मा गांधी लाइफटाइम स्पोर्ट्स अचीवमेंट अवार्ड,मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार, शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार, शहीद राजीव गांधी खेल पुरस्कार, शहीद विद्याचरण खेल पुरस्कार, शहीद नन्द कुमार पटेल खेल पुरस्कार, शहीद महेंद्र कर्मा खेल पुरस्कार, शहीद उदय मुदलियार खेल पुरस्कार, शहीद योगेंद्र शर्मा खेल पुरस्कार, मुख्यमंत्री खेल अवार्ड के अलावा झीरमघाटी के अन्य शहीदों के नाम से विभिन्न सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स कांग्रेस सेल के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि झीरमघाटी में शहीद कांग्रेस नेताओं की स्मृति में इस साल 3500 से ज़्यादा पदक विजेता खिलाडीयो, प्रशिक्षको, निर्णयको और खेल पत्रकारों को सम्मनित किया गया।

इस समारोह को कॅरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी शासन की गाईड लाइन का पूर्ण पालन करते हुऐ किया गया, इसलिये अधिकतर खिलाडीयो को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भेजा जायेगा।

Categorized in: