राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत भैंसामुंडा संकुल में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा की महत्ता को रेखांकित करते हुए नन्हें विद्यार्थियों को प्रेरणा और प्रोत्साहन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा हमारे जीवन का सबसे अनमोल है यही हमें उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाती है।” उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। वहीं
नगरपालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी,ने कहा कि
विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम और निरंतर पढ़ाई के प्रति समर्पण का प्रेरणा दिया और कहा कि बाल्यावस्था में रखी गई शिक्षा की नींव ही भविष्य की ऊंची इमारत बनती है।
“बच्चों के भविष्य की पहली पाठशाला उनके माता-पिता होते हैं, और दूसरी पाठशाला उनके गुरुजन। अगर ये दोनों मजबूत हों तो बच्चे निश्चित ही जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं उन्होंने कहा कि हर महीने पेरेंट्स मीटिंग अनिवार्य रूप से करें जिससे परिजन और टीचरों के बीच अच्छी तालमेल बनती है जिससे बच्चों की के प्रति खुलकर बातें आदान-प्रदान हो सके वही इस कार्यक्रम में
पार्षद अमित गुप्ता, संतोष सरदार, अनुप गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, रामरतन यादव, सरपंच पवन तिर्की, शिक्षक सिवेन खलको, ऑस्कर वरवा, प्रदीप यादव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Categorized in: