दरिमा।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरिमा में हमर लैब नया भवन निर्माण हेतू चार माह पूर्व खोदा गया नींव जो अब बड़े-बड़े गढ्ढे हो गये है, कर्मचारियों एवं आम जनता के लिये परेशानी का कारण बनते जा रहा है। लगभग चार माह पूर्व जेसीबी से बड़े-बड़े 24 गढ्‌ढे खोदे गये जो आजतक पूरे भरे नहीं गये है बस कॉलम का ढाँच-सरिया लगा कर खड़ा किया गया है गढ्‌ढे यथावत् हैं। उन्हें भरने की फुरसत निर्माण एजेंसी को नहीं मिली है सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, दरिमा का कम्प्यूटर कक्ष तथा वैक्सीन रूम से वहीं बगल में हैं जहाँ गर्भवती और शिशुवती आवश्यक कागज जमा करने एवं जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आते हैं। साथ ही अस्पताल के ज्यादातर कर्मचारी एवं शासकीय क्वाटर में रहने वाले कर्मचारीगण भी इसी रास्ते से आना जाना करते हैं। यही स्थिति रही गढ्‌ढों एवं मिट्टी को भरकर समतल नहीं किया गया तो कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकते है।

 

Categorized in: