अंबिकापुर। बलरामपुर जिला के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम बुढ़ाबगीचा निवासी अधिवक्ता के स्विफ्ट डिजायर कार को दो पिकअप के चालकों ने ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमें अधिवक्ता बाल-बाल बच गए, वहीं कार का सामने और पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

अधिवक्ता उमेश झा ने पुलिस को बताया है कि 16 जून को वे एसडीएम न्यायालय शंकरगढ़ में न्यायालयीन कार्य से गए थे। काम निपटाने के बाद वे अपने स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 30 एफ 8547 से वापस घर राजपुर जा रहे थे। दोपहर करीब 2.20 बजे ग्राम दोहना मेन रोड में पीछे से आ रही एक पिकअप वाहन चालक ने तेज गति में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार को ठोकर मार दिया। दुर्घटनाकारित पिकअप में मिर्ची लोड था, जो तिरपाल से ढंका था। इस घटना के बाद राजपुर की तरफ से आ रही एक अन्य पिकअप के वाहन चालक ने रफ्तार में उनकी कार को पुन: ठोकर मार दिया। रिपोर्ट पर शंकरगढ़ थाना पुलिस ने दोनों अज्ञात पिकअप वाहन के चालकों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है और अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: